Dehradun News:”बैरिकेड्स तोड़ देहरादून में घुसे निहंग, गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद रातभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा”

0
ख़बर शेयर करें -

कुल्हाल बॉर्डर पर निहंग सिखों का हंगामा , जबरन उत्तराखंड में घुसने की कोशिश

चमोली जिले के करणप्रयाग में 16 जून को निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में चार निहंग समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में आज कुल्हाल बॉर्डर पर हंगामा जारी है ।

समाचार के अनुसार, गिरफ्तार लोगों की रिहाई और मामले के समाधान की मांग को लेकर निहंग समुदाय के लोगों ने उत्तराखंड कूच का आह्वान किया था। इसी क्रम में देर रात करीब 9 बजे प्रदर्शनकारी कुल्हाल बॉर्डर पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे बातचीत और समझौते के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके लोगों को सम्मानपूर्वक वापस भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर उनका विरोध जारी रहेगा।

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन और पैरामिलिट्री बल पहले से तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदर्शनकारियों को उत्तराखंड की ओर आगे बढ़ने से रोका गया।

 निहंगों का आक्रोश हुआ उग्र।।

🌸बेरिकेट्स तोड़कर उत्तराखंड में घुसे।।

उत्तराखंड के कुल्हाल पर रोका गया था निहंगों का जत्था।।

जिसके बाद फोरलेन हाइवे से घुसने का किया प्रयास।।

फोरलेन पर लगाए गए बैरिकेट्स को तोड़कर उत्तराखंड की सीमा में निहंग।।

निहंगों में भारी आक्रोश, सड़क पर खड़े वाहनों को भी पहुंचाया नुकसान।।

देहरादून के प्रेम नगर मे भी लगाए गए बेरीकेडिग

🌸बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग मौजूद

स्लग : देहरादून: निहंगों का जत्था प्रेमनगर में रोका गया, एसएसपी ने कहा- स्थिति पर है पैनी नजर

एंकर : हेमकुंड साहिब जा रहे निहंगों के जत्थे ने उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर लगे बैरिकेड्स तोड़कर प्रेमनगर तक प्रवेश किया, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. एसएसपी देहरादून, प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से ही कुल्हाल बॉर्डर पर भारी पुलिस बल मुस्तैद था और लगातार निहंगों के विभिन्न समूहों से वार्ता की जा रही थी.
एसएसपी डोभाल के अनुसार, अधिकांश लोग प्रशासन के साथ वार्ता में सहमत होकर पोंटा साहिब रुकने पर राजी हो गए थे, लेकिन एक छोटा समूह, जिसमें करीब 15-20 लोग शामिल थे, बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ गया. पुलिस प्रशासन अब इस समूह की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और जल्द ही इस मामले में उचित निर्णय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम धामी, परिजनों को बंधाया ढांढस; नाम पर बनेगा भव्य द्वार

निहंग सिख अपडेट
कुल्हाल बॉर्डर पर रोके गए निहंग बैरिकेडिंग तोड़कर देहरादून में घुसे।
पुलिस को चकमा देकर प्रेमनगर, मेहूंवाला और आईएसबीटी होते हुए रेसकोर्स गुरुद्वारे पहुंचे।
इंटेलिजेंस अलर्ट के बावजूद पुलिस उन्हें शहर में प्रवेश से नहीं रोक सकी।
पुलिस का दावा—पटेल नगर से सभी निहंगों को वापस पांवटा साहिब के लिए रवाना कर दिया गया।
अभी भी कई निहंग सिख देहरादून के गुरुद्वारों में मौजूद ।
रात भर चला निहंगों का हाई वोल्टेज ड्रामा, बैरिकेडिंग तोड़ी , गाड़ियो के शीशे तोड़ , रात देहरादून में घुसे, कुछ वापस लौटे कुछ अभी भी देहरादून के गुरुद्वारों में है मौजूद एंकर : उत्तराखंड में निहंगों का बवाल फिलहाल तो शांत हो गया है।आधी रात को काफी समझाइश के बाद करीब 20 से 25 निहंग वापस लौट गए लेकिन कुछ निहंग के देहरादून में मौजूद होने के समाचार है । ये सभी चार गिरफ्तार निहंगों की रिहाई की मांग पर अड़े थे।
आपको बता दें पंजाब के कुछ निहंग सिखों ने विकासनगर-कुल्हाल बॉर्डर पर जमकर बवाल काटा । वे गुरुवार को जबरन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में घुस गए ये निहंग कर्णप्रयाग में कुछ दिन पहले हुई घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए अपने साथियों की रिहाई की मांग पर अड़े थे । गुरुवार रात कई निहंग सिख देहरादून के रेस कोर्स गुरुद्वारा पहुंचे , लेकिन पुलिस ने वहां पर पहले से ही नाकेबंदी कर रखी थी । समय रहते ही उनको आगे किसी भी तरह का बवाल करने से रोक लिया गया ।
उग्र निहंग रात करीब 2. 30 बजे तक रेस कोर्स गुरुद्वारे में रुके रहे । उनको समझाने के लिए पुलिस, स्थानीय एडमिनिस्ट्रेशन और देहरादून गुरुद्वारा कमेटी के सिख सदस्य वहां पहुंचे थे । सभी ने मिलकर गुस्साए निहंगों को करीब 1 से डेढ़ घंटे तक समझाकर शांत कराया , जिसके बाद वे मान गए और रात करीब 2.30 बजे वापस लौट गए लेकिन कुछ निहग के अभी भी देहरादून मौजूद होने के समाचार प्राप्त हो रहे है ।
बता दें कि निहंगों ने जब देहरादून की ओर कूच किया उस वक्त पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की हुई थी।लेकिन अस्त्र-शस्त्रों से लैस निहंग उत्तराखंड हिमाचल बॉर्डर पर बेरिकेड्स पर चढ़ गए और उनको जबरन हटा दिया।पुलिस का कहना है कि उन्होंने वहां खड़ी कुछ गाड़ियों पर हमला कर उनका कांच भी तोड़ दिया।
कुछ निहंग तलावार लहराते हुए भी नजर आए । इस दौरान काफी देर तक अराजकता की स्थिति बनी रही । मौके पर तैनात पुलिस भी बेबस नजर आई ।वे सभी हंगामा करते हुए उत्तराखंड में घुस गए।
पूरा विवाद 16 जून की घटना से जुड़ा है।जब कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों और निहंग सिखों के बीच हुए मामूली विवाद में कथित तौर पर तलवार से किए गए हमले में कुछ लोग घायल हो गए थे।इस घटना में एक निहंग सिख भी घायल हो गया था।इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चार निहंग सिखों को अरेस्ट किया था।इस घटना के बाद 20 जून की दोपहर निहंग सिख एक सिख श्रद्धालु को बंधक बनाकर नगरासू स्थित गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए।ये गतिरोध 23 जून को खत्म हो गया था और छत पर चढ़े निहंग भी नीचे उतर आए थे।लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ निहंगों का एक जत्था गुरुवार को मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदान से उत्तराखंड की ओर कूच कर गए। उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर रोकने की कोशिश की लेकिन वे बेरिकेड्स तोड़कर देहरादून में घुस गए। हालांकि उनको समझाकर वापस भेज दिया गया है लेकिन कुछ नाराज निहंग अभी भी देहरादून स्थित गुरुद्वारों में शरण लेने के समाचार मिल रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *