ख़बर शेयर करें -

देहरादून: UTU सेमेस्टर परीक्षा में धांधली का भंडाफोड़, पुलिस शिकंजे में आया असिस्टेंट प्रोफेसर।

 

 

देहरादून: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (UTU) की सेमेस्टर परीक्षा में धांधली और पेपर लीक मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए झाझरा स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

​व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे थे पर्चे के सवाल
जानकारी के मुताबिक, बीते 8 जुलाई को आयोजित हुई UTU की सेमेस्टर परीक्षा से ठीक पहले आरोपी प्रोफेसर ने परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का पर्चा एक व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक कर दिया था। परीक्षा से पहले छात्रों तक सवाल पहुँचने की खबर से हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और प्रेमनगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सोमेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जताया आक्रोश

 

 

 

​एसएसपी की सख्ती के बाद कार्रवाई
मामला दर्ज होते ही एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: हाई कोर्ट शिफ्टिंग के फैसले पर भड़के वकील, सरकार और प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

 

 

​नेटवर्क की तलाश जारी
पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। क्या इसके पीछे कोई बड़ा वित्तीय लेन-देन हुआ था या अन्य कॉलेजों के तार भी इससे जुड़े हैं, पुलिस हर कोण से मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की सूचिता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *