Uttarakhand News :उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल ने एक बार फिर दिखाया दम, नेशनल चैंपियनशिप में जीता रजत

ख़बर शेयर करें -

गोल्डन गर्ल के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश और राज्य को गौरवान्वित किया है।चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में  रजत पदक जीतकर एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड एथलेटिक्स के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि 20, हजार मीटर रेस वॉक के महिला वर्ग में मानसी ने यह कीर्तिमान स्थापित किया।

🔹राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुकी मानसी 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSP अल्मोड़ा द्वारा CDS (I), NDA&NA (1) 2026 की लिखित परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है सभी परीक्षा केन्द्रों में अल्मोड़ा पुलिस के जवान मुस्तैद

उन्होंने एक घंटा 38 मिनट 10 सेकंड में अपनी रेस पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन ने हर्ष जताया। एसोसिएशन ने मानसी और उनके कोच अनूप बिष्ट को बधाई दी है। बता दें मानसी पूर्व में भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुकी हैं।