Uttarakhand News:ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, दंपती सहित तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार जिले के रुड़की में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में दंपती और उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बच्ची को हल्की चोटें आई हैं।

🔹जाने मामला 

पुलिस के अनुसार, रुड़की के पुहाना निवासी सोनू उर्फ इरशाद अपनी पत्नी नाजमा के साथ पुरकाजी से घर लौट रहा था। उनके साथ उनकी दो बच्चियों भी थीं। जैसे ही वह झबरेड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही है ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सोनू, नाजमा और एक बच्ची की मौके पर जान चली गई। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​सातूं-आठूं पर्व: बिरुड़ा पूजन के साथ स्थापित हुए गौरा-महेश, भक्तिमय हुआ कुमाऊं

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में मानसून का तांडव: अगले दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन तो मैदानों में जलभराव

🔹चालक की तलाश में जुटी पुलिस

उधर, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिवारजन व ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएचओ झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पंचनामा भरकर शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।