भारी बारिश: केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक! सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच वाहन पर पत्थर चालक की मौत…

0
ख़बर शेयर करें -

 

भारी बारिश: केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक! सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच वाहन पर पत्थर चालक की मौत..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है, सुबह 10.30 बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को आगे नहीं भेजा जा रहा है

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही केदारनाथ यात्रा पर भी ब्रेक लगना शुरू हो गया है, केदारघाटी में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गयी है, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह 10.30 बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को आगे नहीं भेजा जा रहा है। फिलहाल मौसम साफ होने तक दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए केदारनाथ यात्रा रोक दी गयी है।

 

 

 

 

 

 

इससे पूर्व सुबह 8 बजे तक कुल 5828 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। लेकिन केदारनाथ पैदल मार्ग में कई स्थानों पर गदेरे उफान पर आने से यात्रियो को भी भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ पैदल मार्ग भारी बारिश के चलते आवागमन के लिए बेहद खतरनाक बना हुआ है, वहीं आज सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच चिकने वाले सटल वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से वाहन चालक की मौत हो गयी है।

 

 

 

 

 

वाहन चालक की मौत वहीं सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच एक शटल वाहन संख्या UK13TA 0508 पर पत्थर गिरने के कारण वाहन चालक की मौत हो गई है। मृतक वाहन चालक का नाम जगमोहन सिंह बिष्ट पुत्र गोविंद सिंह है, जिसके बाद पुलिस व डीडीएमओ की टीम मौके पर पहुची व रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

 

 

 

 

 

 

भारी बारिश के कारण प्रदेशभर से सड़कों के बंद होने सहित नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंच

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *