अपनी कैबिनेट के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

देहरादून- अपनी कैबिनेट के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून के सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में फ़िल्म देखने पहुंचे सीएम

 

सीएम धामी के साथ बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, प्रेम चंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल भी फ़िल्म देखने पहुंचे

 

सांसद नरेश बंसल कार्यक्रम संयोजक बलजीत सोनी के अलावा कई विधायक और बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों के साथ साथ कार्यकर्ता भी पहुंचे

सीएम धामी ने कहा की पृथ्वीराज सिंह चौहान हमारे इतिहास के वीर पुरुष थे

 

उनके जीवन चरित्र से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है

उनके अनुसार हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जैसे उन्होंने कभी ना हार मानने का काम किया हम भी उसका अनुसरण करें