कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने बागेश्वर के इस इलाके को दी पम्पिंग पेयजल योजना

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

बागेश्वर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास इन दिनों अपने गृह जनपद के दौरे पर है। यँहा उन्होंने अपनी बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के तहसील काफलीगैर के खरेही पट्टी में 29 करोड़ की लागत से विभिन्न ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल महायोजना का पूजा अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

 

 

 

 

वहीं उद्घाटन अवसर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खरेही पट्टी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना का निर्माण नाबार्ड से 29 करोड़ की लागत से हुआ इस योजना के निर्माण से इलाक़े की 25 ग्राम पंचायतों के 55 राजस्व ग्रामों 95 बस्तियों व क्षेत्र के 30 विद्यालयों को इस पेयजल योजना का सीधे लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हर घर जल-हर घर नल योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को पेयजल योजनाओं के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा बसन्ती देव, जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, मंडल अध्यक्ष रवि करायत, जिलापंचायत सदस्य चन्दन रावत,ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, खड़क टंगड़िया, राजेन्द्र परिहार, बालम सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत, नरेंद्र रावत, प्रधान मंजू थापा सहित जिला स्तरीय अधिकारी व पेयजल निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *