ब्रेकिंग न्यूज़: कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग पर विशालकाय हाथी का आतंक, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

0
ख़बर शेयर करें -

ब्रेकिंग न्यूज़: कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग पर विशालकाय हाथी का आतंक, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

कालाढूंगी। रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज शाम कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मबूबू मंदिर के पास एक विशालकाय हाथी अचानक सड़क पर आ धमका, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
वाहनों के थमे पहिए: हाथी को सड़क के बीचोबीच देख दहशत में आए राहगीर इधर-उधर भागने लगे। सुरक्षा के लिहाज से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे मार्ग पर पूरी तरह जाम लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:गंभीर साइबर अपराध, नशा उन्मूलन और यातायात नियमों के प्रति दन्या पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान

 

 

रोज का बना खतरा:स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर आए दिन हाथियों का झुंड दिखाई दे रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।

 

 

कालाढूंगी में थमा नहीं हाथियों का खौफ: ब्रह्मबूबू मंदिर के पास सड़क पर आया गजराज, दोनों तरफ लगा लंबा जाम रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कालाढूंगी रेंज में हाथियों की धमक से राहगीर खौफ के साए में हैं। ताजा मामला आज शाम का है, जहां कोटाबाग मार्ग पर ब्रह्मबूबू मंदिर के पास एक विशालकाय हाथी ने बीच सड़क पर डेरा डाल दिया और राहगीरों का रास्ता रोक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का हिमालय का महाकुम्भ सिद्धपीठ कुरुड़ से मां नंदा की बड़ी जात (राजजात) यात्रा शुरू, विशेष विधि-विधान से कैलाश विदा हुईं देव डोलियां

 

हाथी के अचानक सामने आने से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दहशतजदा लोग अपने वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। हाथी की मौजूदगी के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय जनता ने वन विभाग से इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *