क्षेत्र के ज्वैंण गांव में शॉर्टसर्किट से एक घर में आग लग गई। इस घटना में एक महिला झुलस गई जिसका रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

 

 

 

 

 

घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।स्थानीय लोगों ने यूपीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

 

 

 

 

 

पीपली क्षेत्र के ज्वैंण गांव में बीते शुक्रवार शॉर्टसर्किट से इंदर सिंह के घर में आग लग गई। इस घटना में उसकी पत्नी चंपा देवी झुलस गईं जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से रानीखेत उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। डाॅक्टर के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है। पीड़ित परिवार को क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य शोभा रौतेला ने यूपीसीएल की लापरवाही को घटना का कारण बताया है।

 

 

 

 

इंदर सिंह और शोभा रौतेला ने कहा कि उनके आंगन में स्थित बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से लगातार चिंगारी उठती रहती थी। इसकी सूचना कई बार यूपीसीएल को दी गई। इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। बीते शनिवार को भी खंभे में शॉर्टसर्किट होने से पीड़ित के घर में लगे तार में चिंगारी उठीं जिससे वहां आग लग गई। उन्होंने रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट को मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

sources by social media

Advertisement