गंगोत्री हाइवे पर बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो हुए घायल ,आठ घंटे के लिए मार्ग को किया बंद

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के गंगोत्री हाइवे पर धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन होने के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए हैं।

 लैंडस्लाइड बन रहे है मौत के कारण

गंगोत्री हाइवे पर धरासू बैंड बीते वर्ष से भूस्खलन का नासूर बनता जा रहा है। बीती रात लैंड स्लाइड होने से राजमार्ग पर बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गए। इससे राजमार्ग बाधित हो गया। इस मलबा को हटाने के लिए जेसीबी लगाई गयी है। बताया गया कि अभी हादसे के शिकार लोगों को वहां से नहीं निकाला जा सका है।

इसका कारण निर्माण कंपनी की लापरवाही बताया जा रहा है।

भूस्खलन के कारण यहां राजमार्ग पर दोनों ही ओर वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ है। इससे लाेगों को बहुत परेशानी हो रही है। कई वाहन तो बहुत सुबह से ही इस मार्ग पर फंसे हुए हैं। ऑल वेदर सड़क निर्माण की कार्यदायी संस्था एबीसीआई कंपनी की बड़ी लापरवाही के कारण धरासू बैंड से आगे गंगोत्री ऋषिकेश सड़क मार्ग पर बड़ा नासूर बन रहा है। यहां पर अक्सर भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं।

लैंडस्लाइड के कारण बंद राजमार्ग आठ घंटे से बंद 

इसके कारण पुलिस ने छोटे वाहनों को कल्याणी से धरासू फेड़ी मार्ग से डायवर्ट कर दिया है जबकि बड़े वाहनों के लिए आवाजाही बंद है। जिला अस्पताल उत्तरकाशी में गंभीर मरीज को कराने को हेलीसेवा के माध्यम से हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। इस बारे में बीआरओ बताया कि आज दो बजे तक हाईवे खुलने के आसार हैं।

रिपोर्टर -रोशनी बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *