Big Breking यहाँ अपनी ही सहेली को होटल कर्मी को पांच हजार में बेच दिया

ख़बर शेयर करें -

अपनी ही सहेली को होटल कर्मी को पांच हजार में बेचने वाली रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप निवासी दो नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से बाल संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेज दिया गया है।

 

 

 

 

एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि 10 फरवरी, 2023 में एक किशोरी गायब हो गई थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही जांच महिला उप निरीक्षक नेहा राणा को सौंप दी गई थी।

 

 

 

 

 

सहेलियों ने उसे पांच हजार में बेचा था जांच के दौरान पता चला कि किशोरी बिंदुखेड़ा निवासी धर्मेंद्र के साथ है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश की तो आरोपित धर्मेंद्र पुलिस के डर से उसे रुद्रपुर छोड़कर फरार हो गया। एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि इसके बाद किशोरी अपनी ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर निवासी सहेलियों के यहां गई।दोनों ही सहेलियां उसे लालपुर स्थित होटल में छोड़ आईं।

 

यह भी पढ़ें 👉  Big Breking उत्तराखंड शिक्षको के स्थानान्तरण के लिये जारी हुआ ये आदेश

 

 

 

 

लापता किशोरी की लोकेशन लालपुर स्थित होटल में मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे बरामद कर लिया। इस दौरान पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी सहेलियों ने उसे होटल कर्मी देबू कश्यप को पांच हजार में बेचा था।

 

 

 

 

दोनों किशोरियों को कोर्ट में पेश किया होटल में देबू कश्यप ने उससे दुष्कर्म किया। जबकि इससे पहले धर्मेंद्र उसे अपने साथ ले गया था और उसने भी उससे दुष्कर्म किया। एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों पर पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके जन्मदिन पर दी बधाई

 

 

 

जबकि उसे बेचने वाली दोनों सहेलियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार शाम को सूचना मिली कि किशोरी को बेचने वाली दोनों नाबालिग आवास विकास क्षेत्र में है। इस पर महिला उप निरीक्षक नेहा राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों किशोरियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें बालिका संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेजा गया है।

Sorese by social media

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments