Big Breking विधायक ने तालाबंदी की चेतावनी तो एसडीएम ने लगा दी धारा 144 पढ़िए पूरा मामला

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में विधायक और प्रशासन आमने-सामने खड़े दिख रहे हैं। जहां विधायक आदेश चौहान ने आज तहसील में तालाबंदी का एलान किया है वहीं एसडीएम ने तहसील परिसर के आसपास धारा 144 लगा दी है।

Big Breking विधायक ने तालाबंदी की चेतावनी तो एसडीएम ने लगा दी धारा 144 पढ़िए पूरा मामला Big Breking विधायक ने तालाबंदी की चेतावनी तो एसडीएम ने लगा दी धारा 144 पढ़िए पूरा मामला

 

 

 

आपको बता दें कि विधायक आदेश चौहान ने तहसील में तैनात प्रभारी कानूनगो सुशील जुनेजा पर खसरे की नकल निकलवाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कल तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर उन्हें सस्पेंड करने की मांग की थी। वहीं प्रभारी कानूनगो सुशील जुनेजा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर विधायक व उनके कार्यकर्ताओं पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

उधर, आज विधायक आदेश चौहान ने आज सुबह 10.30 बजे तहसील में तालाबंदी का एलान किया है। इसके लिए उन्होंने किसान यूनियन से भी समर्थन मांगा है। वहीं आज हंगामा होने की आशंका को देखते हुए एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने संपूर्ण मंडी परिसर में धारा 144 लगा दी है। जिसके तहत मंडी परिसर में धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं होगी। पांच लोग एक साथ एकत्र नहीं होंगे। लाठी-डंडे आदि हथियार साथ नहीं रखेंगे।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

अब देखना है कि आज क्या होगा? विधायक तालाबंदी करेंगे या प्रशासन उन्हें मंडी परिसर पहुंचने ही नहीं देगा और भ्रष्टाचार के आरोपी कानूनगो सस्पेंड होंगे या उन पर लगे आरोप निराधार सिद्ध होंगे?