Big Breking अब उत्तराखंड के हरिद्वार कोर्ट में राहुल गांधी पर दर्ज हुआ मानहानि मुकदमा

जिला एवम सत्र न्यायालय हरिद्वार में जुडिशल मजिस्ट्रेट शिव सिंह की अदालत में आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदोरिया ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का वाद दायर किया है ,जिसे न्यायालय द्वारा स्वीकार करते हुए वाद को प्रकीर्ण वाद के रूप में स्वीकार करते हुए वाद की सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 अप्रैल नियत की गई है ,कमल भदौरिया ने पूर्व सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध न्यायालय जे एम द्वितीय हरिद्वार के न्यायालय में धारा 499 ,500 आईपीसी के तहत वाद दाखिल किया है।

 

 

 

वादी कमल भदौरिया ने अपने वाद में कहा है कि अपने देश हिंदुस्तान में आर एस एस को ऐसा संगठन बताया जो कि जो कि आपदा व कठिन से कठिन परिस्थितियों में आम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उस संकट को देश से भगाने में अत्यधिक योगदान देना व देश में आजादी से पहले व आजादी के बाद आर एस एस के द्वारा पाकिस्तान जैसे देश के साथ भी मुकाबला करने में विशेष योगदान बताया व देश में कहीं पर भी कोई विपत्ति आती है तो वहां पर आर एस एस का अहम योगदान ऐसी परिस्थितियों में आम लोगों के लिए सहायता के रूप में रहा है। जिस कारण वादी के साथ-साथ देश वासियों की भावनाएं आरएसएस के साथ जुड़ी हुई है इसके बावजूद राहुल गांधी ने 9 जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र अंबाला में आरएसएस को को 21वीं सदी का गौरव बताते हुए उन्होंने बयान दिया और यह भी कहा कि आज के कौरव खाकी हाफ पेंट पहनते हैं, हाथों में लाठियां लेते हैं, शाखा लगाते हैं और यह भी बताया कि 2 से 3 सबसे अमीर अरबपति लोग कौरवों के साथ खड़े हैं और कौरवों के साथ पांडवों की युद्ध की जानकारी भी राहुल गांधी को अपने पढ़ाई के दौरान होने की बाबत न्यायालय को बताया गया कि कौरवो का क्या अहम घिनौना कृत्य रहा है इसके बावजूद आर एस एस जैसे कर्मठ मेहनती लगनशील संगठन देश के लिए न्योछावर रहने वालों को संघ को राहुल गांधी ने कौरव बताया है यह भी बताया कि यह लोग हर हर महादेव नहीं कहते ,जय श्री राम नहीं कहते जो कि राहुल गांधी की मानसिकता का परिचय देती है

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

 

 

इसके अतिरिक्त राहुल गांधी ने हिंदुस्तान देश को तपस्वीओ का बताया ,पुजारियों का ना होना बताया जबकि पुजारी को परमात्मा से मिलाना, भारत माता की पूजा कराना 110 करोड़ सनातन का देश हिंदुस्तान है इसके बावजूद राहुल गांधी ने सनातनीयों को तपस्वी व पुजारी में बांटने का कृत्य किया है जबकि राहुल गांधी ने फरवरी 2022 में द्वारकाधीश मंदिर में जाकर, सितंबर 2021 में जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी के दर्शन पूजा, की अगस्त 2021 में खीर भवानी दुर्गा मंदिर में, पूजा व फरवरी 2021 में तमिलनाडु मंदिर में, जनवरी 2022 में स्वर्ण मंदिर अमृतसर में आदि जगह पुजारियों के द्वारा भगवान की आराधना की और पुजारियों के महत्व को जानने के बावजूद राहुल गांधी ने जानबूझकर हिंदुस्तान के पुजारियों का भी अपमान किया और आर एस एस की कौरवो से तुलना करना और पुजारियों का अपमान करने के कारण कमल भदौरिया ने देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कृत्य की बाबत राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया जिसकी बाबत कमल भदौरिया ने हरिद्वार न्यायालय में वाद दायर किया है जिसके लिए 12 अप्रैल 2023 अग्रिम तिथि न्यायालय हरिद्वार में नियत की है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

विधायक ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर का कहना है कि हरिद्वार में राहुल गांधी के खिलाफ कोई मुकदमा हुआ है यह मेरी जानकारी में नहीं है लेकिन आरएसएस कार्यकर्ताओं या बीजेपी का कार्यकर्ता यह मंदबुद्धि कार्य करता है जो लोगों को मूर्ख बना करके कार्य कर रहे हैं इनकी सरकारें उनको छोटा-मोटा 10 11, 12 हजार का व्यापार करके दे देती है कि आपको यह काम करना है बस यह एक शर्त है कि पूरे दिन तुमको घूमना है लोगों के बीच में, लोगों को मूर्ख बताना है, झूठी अफवाह फेलानी है ,जैसे झूठी अफवाह ओबीसी को लेकर फैलाई जा रही है राहुल गांधी के पुतले फूंक रहे हैं ,2019 में आप कहां चले गए थे क्यों नहीं तब आपने अपनी छाती पीटी थी कि राहुल गांधी ने ओबीसी समाज का अपमान किया है राहुल गांधी ने ओबीसी समाज का अपमान नहीं किया है अगर अपमान करने का कार्य किसी ने किया है तो वह नरेंद्र मोदी जी ने किया है जिन्होंने 1 साल तक किसानों को जो कि ओबीसी समाज के थे दिल्ली में पड़े रहे उनको भूखा प्यासा मारने का काम किया उनके रास्ते में कीले लगा दी उनको पुलिस से प्रताड़ित कराया ,अगर ओबीसी समाज का किसी ने अपमान किया है, इन्हीं की पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किया है जो घर भी अगर चेंज कर रहे हैं तो गंगा जल से पहले धुलवा रहे हैं क्योंकि उससे पहले ओबीसी समाज का व्यक्ति रहता था यह इनकी सच्चाई है ।