Big Breking यहाँ खड़े टेंपो ट्रेवलर में चालक मिला मृत मचा हड़कंप

नैनीताल के समीप रूसी बाईपास में खड़े टेंपो ट्रेवलर में चालक के मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के साथ आए अन्य ड्राइवर योगेंद्र ने बताया नैनीताल हल्द्वानी रोड रूसी बाई पास में देर शाम चालक टेंपो ट्रेवलर पार्क कर अंदर सो गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

सुबह जब अन्य चालकों ने उसको उठाया तो वह बेसुध पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस चालक को बीडी पांडे अस्पताल पहुचाया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। डॉ अनिरूद्ध गंगोला का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।