Big Breaking:ब्रेकिंग देहरादून डिजिटल अरेस्ट का खौफ: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से ₹3.09 करोड़ की साइबर ठगी
बुजुर्ग महिला से 3.09 करोड रुपए की साइबर ठगी डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर की ठगी
ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बात कर की व्हाट्सएप कॉल
साइबर थाने में मुकदमा हुआ दर्ज 60 दिन तक ठगों के झांसे में रही बुजुर्ग महिला बुजुर्ग महिला ने ठगों को पैसे देने के लिए अपनी FD तुड़वाई ,शेयर बेचे और गहने गिरवी रख दिए 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने साइबर थाने में शुक्रवार को fir दर्ज कराई महिला ने बताया 1 सितंबर 2025 को उन्हें पहली बार कॉल आई कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी प्रदीप मिश्रा बताया बुजुर्ग महिला को डराया और उनका मोबाइल नंबर मनी लांड्रिंग के 68 करोड रुपए के मामले से जुड़ा बताया एक आरोपी ने उनके खाते में 68 लाख रुपए ट्रांसफर किया उन्हें धमकी दी और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा महिला को हर घंटे सेफ एट होम संदेश भेजना, लाइव लोकेशन साझा करने, परिवार से बात न करने और चैट लॉक करने के निर्देश दिए महिला ने पहली बार 9 सितंबर को 27 लाख रुपए ट्रांसफर किया, 2 महीने तक पैसे ट्रांसफर होते रहे 30 अक्टूबर को आखिरी बार 2 करोड़ 45 लख रुपए दिए।
