Big Breking :uttrakhand STF ने दबोचा संदिग्ध आतंकी, पाकिस्तानी नेटवर्क से था संपर्क

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए देहरादून के झाझरा प्रेम नगर इलाके से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस कार्रवाई में जिस शख्स को पकड़ा गया, उसका नाम विक्रांत कश्यप है, जो मूल रूप से झाझरा क्षेत्र में मैकेनिक का काम करता था।

 

 

 

 

 

गिरफ्तारी के वक्त विक्रांत के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, स्प्रे पेंट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। STF सूत्रों के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था। जांच में सामने आया है कि विक्रांत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का कट्टर फैन था। मूसेवाला की हत्या के बाद जब अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जान से मारने की धमकी दी, तो विक्रांत शहजाद भट्टी का मुरीद हो गया और सोशल मीडिया पर उसे फॉलो करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: कफड़खान मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर बहाल किया यातायात

 

 

 

 

 

यहीं से उसके जीवन ने एक खतरनाक मोड़ लिया। STF की जांच के अनुसार इंस्टाग्राम के माध्यम से विक्रांत का संपर्क शहजाद भट्टी के पाकिस्तानी हैंडलर राणा से हुआ। इसके बाद आरोपी ने उत्तराखंड के कई संवेदनशील स्थानों की फोटो और वीडियो पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों तक पहुंचाई। STF को आशंका है कि इन जानकारियों का इस्तेमाल किसी बड़े हमले की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया जा सकता है. STF अधिकारियों का मानना है कि विक्रांत जल्द ही किसी बड़े आतंकी कृत्य को अंजाम देने की फिराक में था और समय रहते उसे गिरफ्तार कर एक संभावित बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। फिलहाल STF टीम आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:शराब के नशे में मोटर साइकिल दौड़ा रहे चालक को प्रभारी इन्टरसेप्टर अल्मोड़ा ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज साथ ही यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 25 लोगों के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाही

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *