Big breaking :-स्पीकर के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में मचा हडकंप

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

Big breaking :-*स्पीकर के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में मचा हडकंप

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विधानसभा परिसर का औचक निरीक्षण किया|

 

 

 

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों, अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, सभागारों सहित समितियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया| विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सुझाव देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए|

 

 

 

 

 

 

विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले गैलरियो में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया| इस दौरान उन्होंने अनुभागों के कार्यालय कक्ष में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था से लेकर, समितियों के कार्यालय कक्ष से सम्बंधित सभी विषयों की जानकारी ली| पुस्तकालय का भी निरिक्षण किया| इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों में पहुंचकर
स्टाफ की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली|

 

 

 

 

 

 

साथ ही अनुभागों एवं समितियों में उपस्थित अधिकारियों से उनकी जॉब प्रोफाइल के बारे में भी पूछा| इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कक्ष में पाए गए| विधानसभा अध्यक्ष ने कई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए| सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की बात भी कही|

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *