Berking उत्तराखंड जब युवक फंस गया नदी के बीच टापू में

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

 

 

मुनी की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकी पुल के पास ब्रह्मपुरी आश्रम में रहने वाला एक युवक टापू पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से फंस गया। सारी रात टापू पर रात गुजारने के बाद सुबह आस्था पथ पर गुजर रहे लोगों ने टापू पर फंसे युवक को देखा।

 

 

 

 

 

 

लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल सुभाष ध्यानी और रवि राणा अपनी पूरी टीम के साथ जानकी पुल पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद टापू के पास पत्थर पर चढ़कर बैठे युवक को राफ्ट के माध्यम से सकुशल गंगा पार कराकर टापू से बाहर निकाला।

 

 

 

 

 

मुनी की रेती थाना के इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि युवक की पहचान भगवानदास के रूप में हुई है। जो छिद्दरवाला का रहने वाला है। फिलहाल भगवानदास ब्रह्मपुरी आश्रम में रहकर सेवा करने का काम करता है। वह रात के समय गंगा का जलस्तर कम होने के दौरान टापू पर जाकर सो गया।

 

 

 

 

 

 

आधी रात को गंगा का जल स्तर बढ़ने से भगवानदास टापू पर फंस गया। इंस्पेक्टर ने लोगों से गंगा के कम जलस्तर को देखकर बीच टापू पर जाने की गलती नहीं करने की अपील की है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि गंगा का जल स्तर घटता बढ़ता रहता है। इसलिए लोगों को गंगा में नहाने के दौरान सतर्कता बरतने की भी जरूरत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *