सावधन हो जाइये: चोरों को अब सीसीटीवी कैमरे का भी नहीं रहा डर

 

चोरी और घटनाएं न हों इसलिये लोंगो ने अपने घरों दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाये है पर अब इसका की खौप चोरों नहीं रहा देखिये कैसे चोर उड़ा ले गया बाइक को

 

 

घटना काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र से सामने आई है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से कार्यवाही करते हुए बाइक बरामदगी की मांग की है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस बाइक चोरी की घटना की जांच में जुट गई है।

 

 

दरअसल काशीपुर के मोहल्ला कविनगर सिद्दकी मार्केट के रहने वाले नासिर अली ग्राम बैलजुड़ी में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस के सामने बाइक खड़ी कर अंदर किसी काम से गये थोड़ी देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी स्प्लेंडर बाइक वहाँ से गायब मिली

 

 

 

जिसको लेकर उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी की मददत ली तो पता चला एक व्यक्ति उनकी बाइक की चाबी तोड़ कर उसको ले उड़ा जिसके बाद बाइक मालिक ने पुलिस को ‌इस मामले की मोबाइल से सूचना दी और तहरीर के माध्यम से वीडियो क्लिप देकर मामले में उचित कार्यवाही कर बाइक दिलाने की मांग की है।

 

 

 

सीसीटीवी कैमरे में बाइक से दो व्यक्ति आते दिख रहे हैं, जिनमें से एक व्यक्ति बाइक को पैदल-पैदल ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।