बागेश्वर सब रोगों का एक ही समाधान योगा करो सुबह शाम
*क्षेत्राधिकारी बागेश्वर द्वारा पुलिस लाईन बागेश्वर में कर्मचारियों को योगा के साथ-साथ दिये गये ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश।*
*आज दिनांकः 16-08-2022 को पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर श्री शिवराज सिंह राणा* द्वारा सर्वप्रथम पुलिस लाईन बागेश्वर में पुलिस जवानों को स्वस्थ रहने हेतु रन/वॉक, पीटी, योग, प्राणायाम, सुक्ष्म व्यायाम के साथ-साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया।
तत्पश्चात महोदय द्वारा उपस्थित कर्मचारीगणों का *सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी साथ ही नशे से दूर रहने, उचित पौष्टिक आहार लेने, सकारात्मक सोच रखने आदि* के संबंध में बताया गया साथ ही सभी *कर्मचारीओ को ड्यूटी के लिए आश्यक दिशा निर्देश दिये।*
द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को वर्तमान समय में हो रहे *साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए इनसे कैसे बचा जा सकता है के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही आम जनता को जागरूक करने हेतु बताया गया।*
सभी अधिकारी/कर्मचारियों को *उत्तराखंड पुलिस एप* डाउनलोड करने हेतु बताया गया।
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया