बागेश्वर पुलिस ने उपवा (UPWWA) के बैनर तले बागेश्वर पुलिस की एक और प्रभावी पहल

Uttarakhand Police wives welfare association (UPWWA) की अध्यक्षा, डा0 अलकनन्दा अशोक,की प्रेरणा से पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर, अमित श्रीवास्तव के निर्देशन में,

जिलाध्यक्ष UPWWA, श्रीमती निधि श्रीवास्तव  धर्मपत्नी पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर एवं नोडल अधिकारी उपवा  पुलिस उपाधीक्षक,बागेश्वर  शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में

The future belongs to those who learn more skills and combine them in creative way..

कौशल को निखारने के  कोतवाली परिसर बागेश्वर में पुलिस परिवार के अध्यनरत छात्र/ छात्राओं को ” _इंग्लिश कम्युनिकेशन डेवलपमेंट व कम्युनिकेशन स्किल वर्कशॉप_ ” का आयोजन किया गया  जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित श्रीवास्तव , प्रभारी प्रधान लिपिक श्री सुहेल अनवर शम्सी, उप्पवा पदाधिकारियों द्वारा व्याख्यान दिया गया,

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

बच्चों को बताया गया की स्कूल की पढ़ाई के साथ साथ अंग्रेजी संचार कौशल को निखारने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई जैसे  अपने सूचना व विचारों को प्रभावी ढंग से कैसे व्यक्त करें ,इंग्लिश ग्रैमर को कैसे सुधारें,आई कॉन्टैक्ट ,बॉडी लैंग्वेज पर विशेष ध्यान देकर कैसे अपनी बात को प्रभावी बना सकते हैं,

अंग्रेजी शब्दों के तालमेल व मौलिक ज्ञान आदि के बारे में बताया गया ताकि कंप्यूटर व इंटरनेट के आधुनिक युग के दौर में बेहतर तरीके से दुनिया भर के लोगों से प्रभावी ढंग से संवाद कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

छात्रों द्वारा “इंग्लिश कम्युनिकेशन “से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिया गया,

तत्पश्चात प्रभारी प्रधान लिपिक महोदय द्वारा अपनी स्वरचित अंग्रेजी कविता सुनाई गई, उक्त कार्यक्रम में  पुलिस परिवार व अन्य 50 अध्यनरत छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया व उपवा की इस पहल की प्रसंशा करते हुए  प्रदेश अध्यक्षा व जिला अध्यक्षा (उपवा) का आभार प्रकट किया गया ।

                     रिपोर्ट: हिमांशु गढ़िया