नशा मुक्त भारत अभियान पर बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए बागेश्वर पुलिस जागरूकता अभियान

0
ख़बर शेयर करें -

 

पुलिस अधीक्षक जनपद- बागेश्वर के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक महोदय कपकोट के प्रवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे बड़ते अपराधों की रोकथाम और जनजगरुकता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर नशे से आजादी पखवाड़ा के क्रम में थाना -कपकोट के दूरस्थ क्षेत्र शामा इंटर कॉलेज में दिनांक में

 

ए०डी०टी०एफ०/साइबर सैल प्रभारी निरीक्षक श्री इंद्रजीत सिंह द्वारा जीआईसी शामा में सीडब्ल्यूसी द्वारा आयोजित बैठक में जीआईसी शामा के छात्र-छात्राओं/ ग्रामीणों को साइबर क्राइम,नशे के जन- जीवन में दुष्परिणाम के बारे में बताया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष काण्डा उप-निरीक्षक मनवर सिंह द्वारा यातायात नियमों का पालन, सावधानिया,महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में बताया।तत्पश्चात सीडब्ल्यूसी के सदस्यों द्वारा महिला संबंधित अपराधों के संबंध में,पोस्को अधिनियम,बाल श्रम के संबंध में जानकारी दी गई।

 

 

उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से निवेदन किया गया कि इस जन जागरूकता अभियान को अपने अपने क्षेत्रों में फैला कर वर्तमान में बढ़ रहे नशा,साइबर क्राइम और यातायात नियमों का पालन करे।बैठक में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं जनता को उत्तराखंड पुलिस द्वारा जनहित ऐप गौरा शक्ति,ट्रैफिक आई ऐप, एवं हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 1930,के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

 

 

उक्त कार्यक्रम में समस्त थानो के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद एवं जी आई०सी०शामा० के प्रधानाचार्य, आसपास ग्राम के ग्रामीण,ग्राम प्रधान, सीडब्ल्यूसी के सदस्य मौजूद थे।

रिपोर्टर:- हिमांशु गढ़िया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *