Bageshwar News :कल बागेश्वर नगर का यातायात रहेगा परिवर्तित

ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर। नगर में गोमती तथा सरयू गार्डर पुल की मरम्मत के चलते छह अगस्त को जिले का यातायात रूट प्लान में पुलिस ने फेरबदल किया है। यह कार्यक्रम सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक प्रभावी रहेगा।

💠पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा-ताकुला रोड से आने वाले वाहन जिनको गरुड़ रोड जाना है जजी(नदी गाँव) बाईपास होते हुए द्यांगड से अपने गन्तव्य को आएंगे-जाएंगे। अल्मोड़ा-ताकुला से कपकोट, भराड़ी,कांडा, पिथौरागढ़, शामा आने-जाने वाले समस्त भारी, हल्के वाहन बिलौना बाइपास होते हुए अपने गन्तव्य को आएंगे- जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​घरेलू गैस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव: अब 25 नहीं, 35 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलिंडर

💠 इसी तरह पिथौरागढ़, कपकोट, भराड़ी, शामा से गरुड़, कौसानी, सोमेश्वर को आने-जाने वाले वाहन आरे बाईपास से होते हुए द्यांगड से अपने गन्तव्य को जाएंगे!