बागेश्वर जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

0
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर
जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ।

 

 

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार ध्वज को लांच कर इस अभियान की शुरूआत की।

 

 

 

जिलाधिकारी ने ध्वज निर्माण कर रही स्वयं सहायता समूह के सदस्यो को प्रोत्साहित किया व समूह के सदस्यों का हौसला बढाते हुए जनपदवासियों से राष्ट्रहित में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा बनाए जाने वाले तिरंगे को अधिक से अधिक मात्रा में खरीदने की अपील की।

 

 

 

 

वहीं स्वंय सहायता समूहों द्वारा निर्मित राखियों को भी जिलाधिकरी द्वारा लांच किया गया। जिलाधिकारी ने राखियां निर्मित करने के लिए सहायता समूहों की महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को प्रोत्साहन तो मिलता ही है वहीं उनकी आर्थिकी भी मजबूत होती है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद की मांग के अनुरूप झंडा निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा निर्माण कार्य में जनपद के कुल 05 स्वयं सहायता समूह की 25 महिलायें सक्रिय हैं, जो अब तक लगभग 03 हजार झंडे बना चुकी हैं।

 

 

 

 

इन झंडों की बिक्री विभिन्न विभागों, स्वंय सहायता सदस्यों व आमजन के मांग के अनुरूप की जा रही है। स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित झंडों की कीमत 30 रुपये निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि झंडा निर्माण कार्य से समूह की महिलाओं को रोजगार के साथ ही उन्हें आजादी के अमृत महोत्सव में प्रत्यक्ष योगदान देने का अवसर भी मिला है।

 

 

 

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से 13 से 15 अगस्त तक आजादी की 75वी वर्षगांठ के अवसर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गयी है।

 

 

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, जय गंगनाथ स्वंय सहायता समूह की अनिता टम्टा, रेखा देवी, रेनू उपाध्याय सहित नीरज कुमार जोशी, दीपक वर्मा आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *