भूपाल राम टम्टा को कैबिनेट में शामिल करने की सोशल मीडिया पर उठ रही मांग

चमोली उत्तराखंड में विधायकों की दौड़ मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए लग रही,वही तमाम विधायक प्रयास भी कर रहे हैं। मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के गढ़वाल की दूरस्थ विधानसभा थराली से विधायक भूपाल राम टम्टा को कैबिनेट में शामिल करने की इन दिनों सोशल मीडिया पर आवाज उठ रही है।
सोशल मीडिया से लेकर थराली विधानसभा की जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील कर रहे हैं की थराली विधानसभा से वर्तमान में विधायक भूपाल राम टम्टा को कैबिनेट में जगह दी जाए।गढ़वाल की दूरस्थ विधानसभा थराली में इससे पूर्व भी किसी भी विधायक को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई।जिसको लेकर जनता प्रयास कर रही थी। लेकिन जनता के हाथ निराशा ही लगी।अब एक बार जनता फिर अपील कर रही है कि थराली विधानसभा से विधायक भूपाल राम टम्टा को कैबिनेट में जगह दी जाए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें