Asian Athletics Championships:भारत के तेजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक

भारतीय गोला फेंक एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने शानदार प्रदर्शन के लिए मेडल जीता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजिंदर पाल सिंह ने शुक्रवार को यहां एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपने स्वर्ण पदक के साथ महाद्वीपीय सर्किट में अपना आधिपत्य स्थापित किया। हालांकि दूसरे थ्रो में सर्वश्रेष्ठ प्रयास के बाद वह लंगड़ाते हुए बाहर आये।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल के प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा: पंचेश्वर डैम, महेंद्रनगर ड्राई पोर्ट और पर्यटन विकास पर होगी अहम चर्चा

🔹इतने दूरी पर फेंका गोला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एशियाई रिकॉर्डधारी तूर ने दूसरे थ्रो में 20.23 मीटर की दूरी पर गोला फेंका लेकिन इस प्रयास के बाद वह ‘ग्रोइन’ हिस्से में चोट से लंगड़ाते हुए बाहर आये। ईरान के साबेरी मेहदी (19.98 मीटर) ने रजत पदक और कजाखस्तान के इवान इवानोव (19.87 मीटर) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। तूर (28 वर्ष) तीसरे गोला फेंक एथलीट हैं जिन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप खिताब कायम रखा है।

 

Advertisement