Amarnath Yatra 2023:खराब मौसम के चलते कश्मीर में फंसे यूपी के सैकड़ों अमरनाथ यात्री

ख़बर शेयर करें -

अमरनाथ यात्रा पर गए यूपी के सैकड़ो अमरनाथ यात्री मौसम खराब होने से फंस गए हैं। तीन दिनों तक यात्रा बंद होने से इन्हें किसी तरह शिविरों में रहना पड़ रहा है। वहां खाने और रहने का भारी संकट है।मुरादाबाद और गोरखपुर मंडल के ही करीब 1500 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। सभी की यात्रा रुक गई है। उन्हें भोजन व ठहरने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। काफी लोग यात्रा बीच में ही छोड़कर वापस लौट रहे हैं।

🔹भारी बारिश के चलते यात्रा रोक दी गई

बस्ती के हर्रैया निवासी अनिल कसौधन इस समय पहलगाम में वापस आकर अपने टीम के साथ एक होटल में ठहरे हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे पड़ाव पर टीम चंदनबाड़ी पहुंची थी। यहां से भारी बारिश के चलते यात्रा रोक दी गई। इसके चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। इस समय पहलगाम के एक होटल में ठहरे हुए हैं। हर्रैया के रामसन, गौहनियां के शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हड़ही बाजार के ओमप्रकाश, भानपुर नरखोरिया के अचिंत प्रकाश भी फंसे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त मिहिर टम्टा गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

🔹श्रीनगर में रुककर समय काट रहे यात्री 

श्रीनगर पहुंचे बस्ती शहर के राकेशचंद्र श्रीवास्तव ‘बिन्नू’, संदीप गोयल, अनूप पांडेय, विनोद मिश्र, दिनेश गिरी, सुशील गिरी, संतकुमार गौड़, विजय प्रकाश मिश्र, झिनकान, जितेन्द्र पुरी, कृष्णदेव व फौजदार ने बताया कि भारी बारिश के चलते उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। कैंप अधिकारियों ने 22 जुलाई के बाद रजिस्ट्रेशन करने को कहा। 12 जुलाई को वापसी का टिकट है। तब तक श्रीनगर में रुककर समय काट रहे हैं। जो जहां है, वहीं फंस गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:'मन की बात' में गूंजा उत्तराखंड: पीएम मोदी ने माणा के सीमांत गांवों में डिजिटल बदलाव और जनगणना की सराहना की

 

ठहरने के लिए निचले इलाके में टेंट व अन्य स्थान हैं। लेकिन भारी बारिश के बीच ऊपर से आने वाला पानी टेंट आदि बहा ले जा रहा है। इसके चलते ठहरने की समस्या आ रही है। भोजन के लिए भी संकट है। एक-एक पराठे का दाम 50 रुपये या इससे अधिक लिया जा रहा है।

🔹कुछ लोग वापस लौटे घर 

इसके अलावा कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा डुम्मरभार निवासी अखिलेश तिवारी भी फंसे हुए हैं। वह पहलगाम के होटल में ठहरे हुए हैं। बताया कि पहलगाम के अलावा अन्य कई जगहों पर भी श्रद्धालु रुके हुए हैं। कुछ लोग घर लौट गए हैं।