अल्मोड़ा:थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों को किया ब्रीफ, आपदा सीजन के दृष्टिगत अलर्ट रहने के दिये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा सभी ग्राम प्रहरियों से उनके गांव के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। उपस्थित सभी ग्राम प्रहरियों को मानसून सीजन में संभावित आपदा के दृष्टिगत सक्रिय एवं सतर्क रहने तथा गांव में किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल थाने को सूचित करने हेतु कहा गया। 

🔹ग्राम प्रहरी के कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन हेतु किया मार्गदर्शन

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:मौसम के तल्ख तेवर: फरवरी में ही तपने लगा उत्तराखंड, टूट रहे तापमान के रिकॉर्ड

  आज दिनांक 16 जुलाई को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में नियुक्त ग्राम प्रहरियों की मीटिंग आयोजित की गयी।

थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा ग्राम प्रहरियों से अपना आचरण अच्छा रखते हुए गांव में अपनी अच्छी छवि बनाने व नशे के दुष्प्रभावो के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने हेतु कहा गया। ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर सक्रिय रहते हुए गांव की अवैध गतिविधियों,आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने हेतु कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​"चंपावत: पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के भाई की बेरहमी से हत्या, मानसिक विक्षिप्त पड़ोसी ने दराती-फावड़े से किया हमला"

🔹सत्यापन कराने के लिए किया जागरूक 

   इसके अतिरिक्त गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करने तथा ग्रामवासियों को किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक करने हेतु कहा गया।