राज्य स्तरीय टी-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की टीम ने अपने नाम किया खिताब

5वें राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में अल्मोड़ा और चम्पावत के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर अल्मोड़ा ने कृतिका और शोभा की 70 रनों की साझेदारी की बदौलत 172 रन बनाए।

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

कृतिका ने 59 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चम्पावत की टीम 121 रन पर ऑलआउट हो गई। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और आईजी नीलेश आनंद भरणे ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।शोभा को प्लेयर ऑफ द मैच, अंजलि गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द सीरीज, प्रीति भंडारी को बेस्ट विकेट कीपर, कंचन परिहार को बेस्ट फील्डर, श्रुति को बेस्ट बॉलर चुना गया।

यह लोग रहे मौजूद

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, विभु कृष्णा, विवेक तिवारी, मानस तोलिया, पुष्कर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर-रोशनी बिष्ट

Advertisement