Almora News:उत्तराखण्ड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्यों ने 17 सूत्रीय मांगों ko लेकर किया मौन सत्याग्रह

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को न मानने पर सरकार को वर्क टू रूल प्रक्रिया अपनाने की धमकी दी है। उन्होंने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय परिसर में मौन सत्याग्रह रखा और शासन को ज्ञापन भी सौंपा।17 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन मुखर हो गया है।

🔹जूनियर इंजीनियरों ने प्रदेश नेतृत्व के आहृान पर ऊर्जा निगम दफ्तर में किया मौन सत्याग्रह 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: ITI के पास कलवर्ट में फंसा बैल, फायर ब्रिगेड ने जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल निकाला

शासन से जल्द लंबित मांगों के निराकरण की मांग उठाई।मौन सत्याग्रह के बाद वक्ताओं ने कहा कि उनकी लंबित मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने अवर अभियंता संवर्ग को सहायक अभियंता के रिक्त पदों में पदोन्नति देने, विभागीय जांचों का जल्द निस्थारण करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।

🔹होगा उग्र आंदोलन 

कहा कि बार-बार शासन को विभिन्न माध्यमों से अवगत कराने के बाद भी अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे पावर जूनियर इंजीनियर्स में रोष व्याप्त है। कहा कि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: 15 सितंबर से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2.0; केदारनाथ हेली सेवा की सभी 8900 टिकटें बुक, सुरक्षा पर DGCA की नजर

🔹यह लोग रहे शामिल 

यहां पिटकुल उपखंड अधिकारी अजय भारद्वाज, सहायक अभियंता कैलाश सिंह, दिनेश बोरा, अवर अभियंता ललित मोहन, दिनेश चंद्र, खुशाल सिंह, सुरेश काण्डपाल, हरिशंकर बिनवाल, मनोरंजन वर्मा, नरेंद्र बिष्ट, मधुर राठी, लता जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *