Almora News:​जागेश्वर विधानसभा: डोल मंडल में भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, ‘अंत्योदय से विकसित भारत’ का दिया मंत्र

0
ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 22 मार्च 2026 को भारतीय जनता पार्टी जागेश्वर विधानसभा के डोल मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महान अभियान 2026 के दो दिवसीय आवासी प्रशिक्षण शुभारंभ 22 मार्च 2026 को सायं 4 बजे उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि श्री दीपक पाण्डेय ,जिला अध्यक्ष महेश नयाल,जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री ललित लटवाल जी, रमेश बहुगुणा सुभाष पांडे, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत मंडल अध्यक्ष दिनेश पांडे  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मंडल अध्यक्ष दिनेश पांडे  ने मुख्य अतिथि दीपक पाण्डेय जी को पुष्पगुच्छ ,अंग वस्त व पुस्तक  देकर सम्मानित किया 

उद्घाटन सत्र में दीपक पाण्डेय ने वैचारिक अधिष्ठान व विचार परिवार  पर अपने वक्तव्य देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी का विचार एकात्मक मानव दर्शन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व राजनीति आधार के पंच निष्ठा पर आधारित है भाजपा का उद्घोष भारत माता की जय भाजपा का मार्ग अंत्योदय से विकसित भारत रहा है उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी  सबका साथ  सबका विकास के सिद्धांतों व आदर्शो पर आधारित राजनीतिक पार्टी है भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक 3 वर्षों में मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करती है उन्होंने कहा एक चर्चा होती रहती है एकात्म मानववाद यह वाद है या दर्शन वाट पाश्चात्य परंपरा का वाहक है जबकि दर्शन भारतीय परंपरा का एकात्मक मानव का विचार तत्व पर भारतीय विचार है और तो इसे दर्शन कहना चाहिए एकात्म मानववाद में व्यष्टि समष्टि सृष्टि प्रकृति का समन्वय के बारे में बताया गया है

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक इंचार्ज पर गंभीर आरोप, रेडक्रॉस ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

दूसरे सत्र में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री ललित लटवाल जी  ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास  और विकास पर अपना वक्तव्य रखा उन्होंने कहा कि  1951 में जनसंघ के स्थापनाकाल से लेकर 1975  आपातकाल के संघर्ष से भारतीय जनता पार्टी 1980  के स्थापना काल से 2026 तक विकास यात्रा पर अपने विचार व्यक्त करें ,  जिला अध्यक्ष श्री महेश नयाल ने दो दिवसी आवासी वर्ग से संबंधित दिशा निर्देश से अवगत कराया भाजपा के दायित्व और कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता पर अपना वक्तव्य दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून : धामी सरकार में नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को बाँटे गए विभाग

वर्ग में मंडल अध्यक्ष दिनेश पांडे, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट,ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, मंडल महामंत्री गोविंद खोलिया, शंकर बोरा, कुंदन बिष्ट,हरीश बोरा, चतुर, त्रिलोक आर्य,प्रकाश त्रिकोटी,पवन बजेठा, राजेंद्र सिंह लक्ष्मण मस्यूनी, रोचक, महेंद्र सिंह मेर, कुंदन , आनंद सिंह बोरा, बलम बोरा, धन सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदन प्रसाद,सहित शक्ति केंद्र के संयोजक पर्यंत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *