Almora News:आज कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय मै श्रद्धा सुमन किए अर्पित

0
ख़बर शेयर करें -

आज कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय मै श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए  पार्टी  कार्यालय मै आयोजित कार्यक्रम मै कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की इंद्रा गाँधी जी ने 16 वर्ष तक देश की प्रधानमंत्री रही उनके शासन काल कई उतार चढ़ाव आये 1971 के युद्ध मै विश्व शक्तियों के सामने नहीं झुकने के समायानुकूल निर्णय से पाकिस्तान को परास्त किया और बांग्लादेश को मुक्ति दिलाकर स्वतंत्र भारत को नया गौरव पूर्ण क्षण दिलवाया जिलाध्यक्ष भोज ने कहा की सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष मै अंग्रणी भूमिका निभाई और एक एकीकृत स्वतंत्र राष्ट्र अपने एकीकरण का मार्गदर्शन किया कार्यक्रम मै नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, जया जोशी पूरन रौतेला, दिनेश पिल्कवाल, नरेश बराकोटी, मनोज बिष्ट, बाल विक्रम रावत,  किरण आर्य विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पाण्डेय, निज़ाम कुरैशी,ललित सतवाल  पवन मेहरा संजय दुर्गापाल, राजू जोशी,अजित चंद्र, मनोज जोशी, उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *