Almora News:आज नगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा गोविंद सिंह कुंजवाल ने नगर प्रमुख प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में की चुनावी जनसभा

भय, भ्रम, वैमनस्य फैला रही भाजपा: कुंजवाल 

भाजपा राज में महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण चरम पर

कांग्रेस ही कर सकती है सुनियोजित, दीर्घकालिक विकास 

भैरव के समर्थन में  कांग्रेस की जनसभा

अल्मोड़ा 20 जनवरी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा पर भय, भ्रम और वैमनस्य की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा शासन काल में महंगाई और बेरोजगारी की तरह ही सार्वजनिक संस्थाओं का तेजी से निजीकरण हो रहा है।  मतदाता निकाय चुनाव में उसे सबक सिखाएंगे। 

मुख्य वक्ता श्री कुंजवाल रैमजे इंटर कालेज में नगर निगम में कांग्रेस के नगर प्रमुख प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी संगठन झूठ फैलाने में माहिर हैं। 2014 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट के जरिए कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाकर सत्ता में आई भाजपा आज तक आरोप साबित नहीं कर सकी। पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी रोकने में नाकाम रही। सरकारी संस्थाओं का अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने को निजीकरण कर रही है। निकाय चुनाव के समय मुख्यमंत्री अल्मोड़ा के दशहरे और नंदा देवी मेले को लेकर झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। हकीकत यह है सरकार ने दशहरा पर्व और नंदा देवी मेले के लिए घोषित धनराशि दो साल से नहीं मिली है। उन्होंने अल्मोड़ा के विकास के लिए भैरव गोस्वामी को जीताने की अपील की। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कांग्रेस कार्यकाल की उपलब्धियां और भाजपा की नाकामियां गिनाई। विधायक मनोज तिवारी ने अपने कार्यकाल में नगर में किए गए विकास कार्य पर भैरव गोस्वामी को नगर प्रमुख पद पर समर्थन देने का आह्वान किया। भैरव गोस्वामी ने चुनाव जीतने पर नगर के सुनियोजित विकास की प्राथमिकताएं बताकर उन्हें वोट देने की अपील की। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कार्मिकों के वेतन, पेंशन और देयकों का समय पर भुगतान

यह भी पढ़ें 👉  गूंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 आयोजित, सीएम धामी ने धावकों का बढ़ाया उत्साह

करना उनके समय की बड़ी उपलब्धि है। पालिका के आय के साधनों में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। सभा का संचालन 

 कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज और तारा चंद्र जोशी ने किया। कांग्रेस पदाधिकारी प्रीति बिष्ट, शोभा जोशी, अमन अंसारी, आनंद सिंह बगड़वाल, सुशील शाह, अजीत कार्की, निर्मल रावत, गीता महरा, महेश चंद्र, फूलचंद महर, पीतांबर पांडे, राजेंद्र बाराकोटी आदि ने विचार रखे।

🌸जनसभा में यह भी रहे मौजूद 

कांग्रेस की  जनसभा में समर्थकों की खासी भीड़ रही। नेता को सुनने के लिए कांग्रेसी ती घंटे से अधिक समय सभास्थल पर जम रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष शरद शाह, ललित सतवाल, हर्ष कनवाल, विनोद वैष्णव, डा मनोज जोशी,नूर खान, निजाम कुरैशी, जमीन सिंह बिष्ट, लता तिवारी, इंदिरा वर्मा, दीपा शाह, दीप सिंह डांगी, परितोष जोशी, पूरन रौतेला, सुनील बाल्मीकि, प्रताप सिंह सत्याल, अमरजीत सिंह भाकुनी, दीवान सतवाल आदि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें 👉  जय गोल्ज्यू महोत्सव–2026: लोक संस्कृति और संगीत के अद्भुत संगम के साथ सांस्कृतिक संध्या संपन्न

फोटो 

🌸समर्पित भाव से करूंगा नगर की सेवा:अजय

अंतिम दौर में पूरी ताकत लगा रहे कार्यकर्ता 

अल्मोड़ा 20 जनवरी : नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। दोनों दलों के कार्यकर्ता नगर के मोहल्ले में जाकर लोगों से संपर्क कर अपने प्रत्याशियों के लिए मतदान करने की अपील कर रहे हैं। 

सोमवार को भाजपा के नगर प्रमुख प्रत्याशी अजय वर्मा ने सुबह से ही समर्थकों के साथ अलग-अलग क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से मुलाकात की। नुक्कड़ सभा में लोगों की समस्याएं सुनी और जीतने पर उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूरे सेवा भाव से जनता की राय लेकर वह नगर के विकास को काम करेंगे। प्रचार के दौरान पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, डा वसुधा पंत, बिट्टू कर्नाटक, त्रिलोचन जोशी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट , प्रकाशभट्ट, गिरीश खोलिया, लीला बोरा आदि ने अजय वर्मा के लिए प्रचार किया।

Advertisement