Almora News:पुलिस का जवान बना मददगार, अथक प्रयासों से महिला के खोये हुए सोने के लॉकेट को ढूंढकर लौटाई मुस्कान

0
ख़बर शेयर करें -

रानीखेत निवासी  नेहा माहरा ने कोतवाली रानीखेत में सूचना दी कि मेरा एक सोने का लॉकेट रानीखेत बाजार में कहीं गिर कर खो गया है और बताया कि हमने काफी ढूंढखोज कर ली है लेकिन नहीं मिल पाया है, जिससे वह काफी परेशान थी।

🔹पुलिस की कार्रवाही 

प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश यादव कोतवाली रानीखेत के निर्देश पर एचपीयू में नियुक्त कानि0 कमल गोस्वामी द्वारा लॉकेट स्वामिनी से लॉकेट खोने से संबंधित संभावित स्थानों की जानकारी प्राप्त कर उन स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन करते हुए अथक प्रयासों से एक व्यक्ति की पहचान की गई। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसके द्वारा सोने का एक लॉकेट बाजार में गिरा हुआ मिलना बताते हुए लॉकेट पुलिस कर्मियों को सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में पहुंचे बिट्टू कर्नाटक,तीमारदारों से की मुलाकात,स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश, ब्लड बैंक के द्वारा मरीजों को हो रही समस्याओं के स्थाई समाधान को कल मंगलवार को प्राचार्य से करेंगे वार्ता

🔹लॉकेट सही सलामत किया सुपुर्द 

दिनांक 14 जनवरी को लॉकेट स्वामिनी नेहा माहरा के कोतवाली रानीखेत आने पर उनसे लॉकेट की पहचान कराकर कानि0 कमल गोस्वामी द्वारा सोने का लॉकेट सही सलामत उनके सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की फौरी राहत

🔹महिला ने आभार व्यक्त कर की सराहना

   अपना सोने का लॉकेट वापस पाकर श्रीमती नेहा माहरा काफी प्रसन्न हुई उनके द्वारा कानि0 कमल गोस्वामी का आभार व्यक्त करते हुए रानीखेत पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *