Almora News:पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार लगातार,कार से पकड़ा ढ़ाई लाख से अधिक का गांजा,एक तस्कर गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु सभी सीओ, थाना,चौकी प्रभारियों एवं एसओजी,एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी,बिक्री करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु, द्वारा निर्देश दिये गये हैं।

🔹जाने मामला 

        दिनांक 29.11.2023 को सीओ आँपरेशन विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट श्री अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में थाना सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत गौलीखाल जाने वाले रोड मे कूपी तिराहे पर गौलीखाल से आते हुए एक वाहन स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया तो वाहन में एक व्यक्ति भूपेश सवार था, कार की तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से कार की पिछली सीट में रखे एक  प्लास्टिक के कट्टे में 18.400 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्त भूपेश को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत एफ0आई0आर0 पंजीकृत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जनसेवा को और मजबूत करेगा रेडक्रॉस,स्ट्रेचर खरीदे गए,शव वाहन व भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज

🔹पुलिस की कार्रवाही 

        थानाध्यक्ष सल्ट श्री अजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अभियुक्त गांजे को गांवो से इकट्ठा कर रामनगर की ओर ले जा रहा था,जिसका उद्देश्य गांजे को ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ कमाना था, जो चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें बच्चों के साथ बिताया आत्मीय समय, सफलता के दिए मंत्र

🔹गिरफ्तार अभियुक्त-

भूपेश पुत्र आनंद सिंह निवासी नई बस्ती नंबर 13 नया लालढांग कोतवाली रामनगर जनपद नैनीताल उम्र-28 वर्ष

🔹बरामदगी-

18.400 किलोग्राम अवैध गांजा व गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार 

🔹कीमत- लगभग 2,70,000 रुपये(दो लाख सत्तर हजार रुपये)

🔹पुलिस टीम-

1-एसओ अजेंद्र प्रसाद

2.हे0कानि संजू कुमार

3-हे0कानि सुरेश चंद्र

4-हे0कानि0 कपिल कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *