Almora News:SSP अल्मोड़ा के कड़क एक्शन से नशा तस्करों की हो रही हैं ताबड़तोड़ गिरफ्तारियाँ SOG व भतरौजखान पुलिस टीम की सतर्कता से पिठ्ठू बैग में गांजा भरकर ले जा रहा एक और तस्कर आया हाथ

0
ख़बर शेयर करें -

तीन लाख से अधिक कीमत का 13.240 कि0ग्रा0 गांजा बरामद

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
दिनांक- 19.02.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार व एसओजी प्रभारी श्री भुवन जोशी* के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान चौड़ी घट्टी में 01 युवक पिठ्ठू बैग के साथ दिखायी दिया, पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई तो युवक से बैग में रखे सामान के बारे में जानकारी की गयी तो वह सकपकाकर निजी सामान व कपड़े होना बता रहा था, बैग को चैक किया गया तो युवक इबरान के पिठ्ठू बैग से 13.240 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर युवक को गिरफ्तार करते हुए, थाना भतरौजखान में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहा था।
🌸बरामदगी- अभियुक्त के कब्जे से कुल 13.240 किलोग्राम गांजा बरामद होना।
🌸कीमत-3,31,000/- रुपये

यह भी पढ़ें 👉  Almora अल्मोड़ा के गोविंद सिंह पिलख्वाल बने दर्जा राज्य मंत्री

🌸गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
इबरान उम्र- 23 वर्ष पुत्र हमीद निवासी कचनाल गाजी कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर जिला उधमसिंहनगर

🌸भतरौजखान/एसओजी पुलिस टीम-
1. अपर उ0नि0 श्री करतार सिंह, थाना भतरौजखान
2. हेड कानि0 श्री श्रवण कुमार, थाना भतरौजखान
3. हेड कानि0 श्री सुदर्शन नयाल, थाना भतरौजखान
4. हेड कानि0 श्री अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0 श्री परवेज अली, एसओजी अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *