Almora News:SSP अल्मोड़ा द्वारा राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई

भ्रामक/झूठी खबर/अफवाह फैलानों वालो पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 11.05.2025 को लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

🌸परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  शीर्षक: "सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान" – मुख्यमंत्री धामी ने किया विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन

🌸SSP अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

 1-नोडल अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र में लगे पुलिस बल को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

2- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व  एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की गई।

3- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लक्ष्य सेन ने फिर रचा इतिहास: कुमामतो जापान मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने

4- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग की गई।

5- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

6-सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

Advertisement