Almora News:मुख्य आकर्षण: “अल्मोड़ा में गूँजे ढोल-नगाड़े: दर्जा राज्य मंत्री बनने पर गोविंद पिलख्वाल का भव्य स्वागत”
भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा आज एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल को उत्तराखण्ड सरकार में “हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद” के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की गई और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अल्मोड़ा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह नियुक्ति संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने में नई गति मिलेगी।
जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि गोविन्द पिलख्वाल का संगठन के प्रति वर्षों का समर्पण और संघर्ष आज इस रूप में सामने आया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हस्तशिल्प एवं हथकरघा क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य होंगे।
विधायक मोहन सिंह मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गोविन्द पिलख्वाल की यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी का मनोबल बढ़ता है, जिसका सीधा लाभ आने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।
मेयर श्री अजय वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गोविन्द पिलख्वाल एक कर्मठ एवं जमीनी नेता हैं। उनकी यह नई जिम्मेदारी निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास को गति देगी और अल्मोड़ा का नाम प्रदेश में और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि यह अल्मोड़ा के लिए गर्व का विषय है। पिलख्वाल के अनुभव और कार्यशैली का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा और वे जनहित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल,विधायक मोहन सिंह मेहरा, मेयर अजय वर्मा , पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दर्जाधारी गंगा बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया पूर्व दर्जा धारी बिट्टू कर्नाटक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी , जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट ,दर्शन रावत,
🌸लता बोहरा, चंद्रा जोशी,मनोज जोशी,सुनील बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,कैलाश गुरुरानी, भीमा पवार, पीयूष कुमार, रजा अली, वीरेंद्र आर्य, आशीष कुमार, जगदीश नगरकोटी, किशन बिष्ट, शरद गुरुरानी, इंदर भंडारी, पुरन सिंह रावत, आनंद भोज नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट,अर्जुन बिष्ट,भाजयुमो अध्यक्ष पंकज भाकुनी प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी, चंदन बहुगुणा, अभिषेक जोशी, दिव्या जोशी मोहित बिष्ट,संजय भट्ट, चंदन पालीवाल ,त्रिलोक सिंह रौतेला, मोहित बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, प्रदीप मेहता, देवेंद्र सतपाल, कृष्ण बहादुर, राजा खान, रमेश धपोला, देवेंद्र भट्ट, तस्लीम अंसारी, संजय जोशी, ललित मेहता, देवाशीष नेगी, जगत तिवारी, राजेंद्र बिष्ट,अजय वर्मा , अभिषेक जोशी, अमित शाह, पूर्णानंद शर्मा, सुंदर लटवाल, रोहित शर्मा, हिमाल शर्मा, नगर अध्यक्ष नीरज सांगा, हरेंद्र बिष्ट, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल,मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक, त्रिलोक जोशी, महेंद्र मेहरा, सुंदर मटियानी, मनीष बिष्ट, निशा बिष्ट,दिव्या जोशी, कमला तिवारी, ममता शाह, मीना नेगी, राजा खान, कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गोविन्द पिलख्वाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पूरे आयोजन में संगठन के प्रति समर्पण, उत्साह और एकजुटता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
