Almora News:अल्मोड़ा के केवल जोशी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल से होंगे सम्मानित

0
ख़बर शेयर करें -

देवभूमि उत्तराखंड के युवा अपने हुनर से हमेशा ही राज्य को गौरवान्वित करते आए हैं। ऐसे ही एक युवा हैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी केवल जोशी। बता दें कि आने वाले 5 दिसंबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा केवल जोशी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाना है। केवल जोशी को आचार्य साहित्य विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर यह पुरस्कार मिलने वाला है।

🔹पहला स्थान हासिल किया

इससे पहले भी केवल जोशी ने वर्ष 2017 में उत्तर मध्यम की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके लिए उन्हें तत्कालीन गवर्नर ’के के पाल’ द्वारा सम्मानित किया गया था। बताते चलें कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली से आचार्य साहित्य में प्रवेश लेने के बाद केवल जोशी ने यहां भी अपना परचम लहराते हुए पहला स्थान हासिल किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:“ऑपरेशन प्रहार” में लमगड़ा पुलिस की सख्ती, बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 01 ठेकेदारों पर हुआ 5 हजार रुपये नगद चालान

 

केवल जोशी अल्मोड़ा की तहसील जैंती मैं गांव बकस्वाड के रहने वाले हैं। उनका परिवार पहले से ही ज्योतिषी के क्षेत्र में आगे रहा है। उनके पिताजी दीप चन्द्र जोशी पुरोहित का काम करते हैं और माताजी मिनी आंगनबाड़ी में हैं। केवल के दादाजी स्वर्गीय उर्वा दत्त जोशी भी एक प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं पुरोहित का कार्य करते थे। केवल जोशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी विद्यालय पीपली से की। उसके बाद राजकीय इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा से अपने नानाजी घनानंद जोशी के वहां रहकर आगे की पढ़ाई ज़ारी रखी। स्कूली शिक्षा खत्म करने के बाद उन्होंने श्री वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय में प्रवेश लिया और यहां आचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी गुरुजी से शिक्षा दीक्षा ग्रहण की । पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा की शिक्षा उन्होंने इसी ही महाविद्यालय से पूरी की , जिसमें उन्हें संपूर्ण राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: स्कूलों के बदले समय के अनुसार यातायात व्यवस्था में संशोधन की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने SP को सौंपा ज्ञापन

🔹5 दिसंबर को गोल्ड मेडल से करेंगे सम्मानित 

इसके बाद इन्होंने श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली से शास्त्री में प्रवेश लिया। उसके बाद आचार्य (साहित्य) भी इसी संस्थान से किया । आचार्य (साहित्य) की शिक्षा में उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसके लिए विश्वविद्यालय में 5 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल से पुरुस्कृत किया जाना है। इस दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू महोदया होंगी। इस के अलावा इस समारोह पर विशिष्ट अतिथि शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री,भारत सरकार श्रीमान धर्मेंद्र प्रधान जी भी उपस्थित रहेंगे।इस उपलब्धि हेतु केवल को उनके जानने वालों ने बधाइयां प्रेषित की है और अपनी प्रसन्नता जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *