Almora News:राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता,खिताब के लिए भिड़ेंगे देहरादून और नैनीताल

0
ख़बर शेयर करें -

हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्राइज मनी टेबल टेनिस प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को प्रतियोगिता के तहत टीम स्पर्धा के सेमीफाइल मुकाबले खेले गए।

फाइनल मुकाबला देहरादून और नैनीताल के बीच खेला जाएगा। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में दून ने टिहरी गढ़वाल और नैनीताल ने पौड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:प्रदेश सरकार ने धन आवंटित कर गौशाला निर्माण की दी अनुमति,लगा टेंडर,पशुपालन विभाग महीनों बाद भी नहीं दिला पाया गौशाला की जमीन में पेड़ काटने की अनुमति, गौशाला का काम लटका, पार्षदों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

स्टेडियम में खेले पहला सेमीफाइनल देहरादून और टिहरी गढ़वाल के बीच खेला गया। इसमें देहरादून ने 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल नैनीताल और पौड़ी के बीच खेला गया। नैनीताल ने 3-0 से पौड़ी को शिकस्त दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​"चंपावत: पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के भाई की बेरहमी से हत्या, मानसिक विक्षिप्त पड़ोसी ने दराती-फावड़े से किया हमला"

मुख्य अतिथि एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर प्रभारी डीएसओ अरुण बंग्याल, दिनेश पंत, गिरीश उप्रेती, हरेंद्र प्रसाद, मनोज पवार, एलएम जोशी, प्रतीक सती आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *