Almora News:गणतंत्र दिवस उत्सव पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फहराया तिरंगा, संविधान बचाने के लिए लिया संकल्प

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में झंडारोहण कर संविधान की प्रस्तावना पढ़कर देश की आजादी और गणतंत्र स्थापना के नायकों का स्मरण कियागया।

🔹लोकतंत्र के संरक्षण दे अपना योगदान 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह भोज ने कांग्रेस जनों से देश के विकास और लोकतंत्र के संरक्षण के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में गणतंत्र स्थापित करने वाले सभी नायकों को आज देश याद कर रहा है, और उनके द्वारा स्थापित लोकतंत्र को बचाने के लिए आज संघर्ष की आवश्यकता है। देश का हर नागरिक लोकतंत्र के संरक्षण में अपना योगदान दे, ये आज के समय की मांग है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कर्नाटक खोला-रेलापाली मार्ग निर्माण से प्रभावित भवनों को मिलेगा मुआवजा, पार्षद अमित साह मोनू की पहल पर प्रशासन का एक्शन

🔹यह लोग रहे शामिल 

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, अरविंद सिंह रौतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, हरीश भट्ट, प्रदीप सिंह बिष्ट अमर, शहजाद कश्मीरी, देवेंद्र जोशी, पीसीसी सदस्य पीतांबर पांडे, देवेंद्र सिंह कनवाल, सुनील कर्नाटक, किरन आर्य, दीपा साह, लता तिवारी, सरस्वती रोडिया, तारा तिवारी, तारा भंडारी, एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट, विपुल कार्की, जिला कार्यकारी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस ललित सतवाल, निर्मल रावत, वीरेंद्र बंगारी, अनुज साह आदि मौजूद रहे।