Almora News:ओमान ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में चिराग सेन ने जीते दो स्वर्ण पदक

0
ख़बर शेयर करें -

ओमान में आयोजित ओमान ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा के चिराग सेन ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एकल और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया।

पुरुष एकल में अल्मोड़ा के चिराग सेन ने भारत के ही सिद्धार्थ प्रताप सिंह को सीधे सेटों में 21-17, 21-18 से पराजित किया। मिश्रित युगल के फाइनल में चिराग और जनानी की जोड़ी ने इंडोनेशिया की जोड़ी विल्दान और मेलानी को आसानी से 21-9, 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीते।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सर्वर डाउन होने से थमी रसोई गैस की केवाईसी, इंडेन गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़

वहीं पुरुष युगल के सेमीफाइनल मुकाबले में चिराग सेन और ध्रुव रावत की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल मैच में इंडोनेशिया की जोड़ी कुश्वांतो और पॉल की जोड़ी से 18-21, 16-21 से हार का शामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:CM धामी ने दिल्ली में की PM मोदी से मुलाकात, 'देवभूमि' के विकास पर लिया मार्गदर्शन

उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, गोकुल सिंह मेहता, राकेश जायसवाल, डॉ. संतोष बिष्ट, डीके जोशी ने खुशी जताई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *