Almora News:भाजपा ने नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में किया सम्मेलन, कांग्रेस के विरोध को बताया महिला विरोधी

0
ख़बर शेयर करें -

भाजपा ने नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में किया सम्मेलन, कांग्रेस के विरोध को बताया महिला विरोधी
अल्मोड़ा, दिनांक: 18 अप्रैल 2026
नारी शक्ति को सम्मान एवं लोकतांत्रिक प्रणाली में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संसद में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में आज अल्मोड़ा स्थित होटल शिखर में एक भव्य “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं की सहभागिता रही।
जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने अपने स्वागत भाषण में कांग्रेस द्वारा बिल के विरोध पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसे रोकने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या जी उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस और ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। पंचायत स्तर पर महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें नेतृत्व का अवसर प्रदान किया गया और अब पार्टी की मंशा विधानसभा एवं लोकसभा में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की है।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के विपरीत बताते हुए कहा कि यह कदम देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं के खिलाफ है।
प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरण पंत ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करना है। वहीं आराधना शुक्ला ने कहा कि आज की महिलाएं जागरूक हैं और अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए ऐसे प्रयासों का समर्थन आवश्यक है और समाज को इसके पक्ष में एकजुट होना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरण पंत, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम पालीवाल, नगर अध्यक्ष कमला तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कांग्रेस द्वारा बिल के विरोध की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, वहीं कांग्रेस का यह रुख महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और ऐसे विरोध को कभी स्वीकार नहीं करेंगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संदीप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री कविता साह, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अर्जुन बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, मनीष जोशी, देवेंद्र भट्ट, नगर पालिका पार्षद, पारु उप्रेती, दीपा पांडे, ललिता पंचपाल, विमला देवी, रुबीना, मोहिनी कनवाल, हंसी मेहरा, माया मेहरा, निशा बिष्ट, ममता कनवाल, ममता साह, कोमल जोशी, प्रीति रस्तोगी, दीपिका बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है, और नारी शक्ति वंदन बिल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में नया आयाम प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *