Almora News:अल्मोड़ा: युवा कांग्रेस चुनाव में मेंबरशिप की त्रुटियां सुधारने के लिए कार्यशाला आयोजित।
आज दिनांक 20/ 2/ 2026 को अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसको नरेंद्र कुमार ZRO उत्तराखंड युवा कांग्रेस चुनाव ने संबोधित किया और सभी जिन उम्मीदवारों ने इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया था उनको बुलाया गया था ताकि उनके द्वारा की गई मेंबरशिप में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वह उसे त्रुटि को किस प्रकार सही कर सकते हैं सभी उम्मीदवारों ने अपनी बात रखी और उनके द्वारा मेंबरशिप के दौरान जो त्रुटि रही उसके बारे में पूछा नरेंद्र कुमार के द्वारा उनको इस बारे में अवगत कराया गया कि यह किस प्रकार आप ठीक कर सकते हो ठीक करने कि तारीख 19.2.2026 से 25.2.2026 तक है सभी उम्मीदवार अपनी किसी भी प्रकार की मेंबरशिप की त्रुटि को इस दौरान जैसे मेंबरशिप एप्स के द्वारा बनाई गई थी इस एप्स में जाकर ठीक कर सकते हैं। इस दौरान भूपेंद्र भोज जी अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष कांग्रेस भी साथ रहे उन्होंने भी युवा कांग्रेस की बनने वाली नई टीम का स्वागत किया और उनको शुभकामनाएं दी की युवा कांग्रेस को साथ लेकर अल्मोड़ा के लिए काम करेगी और आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी का साथ देंगे इस दौरान भूपेंद्र भोज जी जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जी और अन्य उम्मीदवार रहे।
