Almora News:जिले में महिलाओं ने गौरा महेश की पूजा कर पति के दीर्घ आयु की कामना के साथ हर्षोउल्लास के साथ मनाया सातूं-आठूं पर्व

ख़बर शेयर करें -

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में सांतू आठू की धूम मची हुई है यहां मनाने वाले सातूं आठूं की पूजा भी विशेष है। महिलाएं इस पर्व को बढ़े हर्षोउल्लास के साथ मनाती है। महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर एवं पूरा श्रृगार कर घरों में धान, मादिरा, कुकुडी और माकुडी से भगवान शिव और माता गौरा बना कर उनकी शादी कर पूजा अर्चना करती है और दूसरे दिन सभी महिलाएं गौरा का पूरा श्रृगार कर उन्हे शिव के साथ ससुराल को भेजती है।इस दौरान कार्यक्रम में महिलाओं ने महोत्सव गीत गाए।

🔹शोभायात्रा निकाल डोले को विसर्जित किया गया

शोभा यात्रा के दौरान नम आंखों से अपने आराध्य गौरा-महेश्वर को विदा किया और दुगालखोला दुर्गा मंदिर में विसर्जित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update :उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी

नगर के दुगालखोला में चार दिवसीय महोत्सव में पहले दिन मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।इसके बाद दूसरे दिवस पांच अनाज के पौधों और तने से भगवान महेश्वर और गौरा की प्रतिमाएं और नये वस्त्र पहनाकर मंदिर में स्थापित किया गया। सप्तमी अष्टमी को विरूड़ चढ़ाये गये। शुक्रवार को समिति के चंद्रमणि भट्ट के निवास स्थान से महिलाओं ने दुगालखोला दुर्गा मंदिर तक शोभायात्रा निकाली और डोले को विसर्जित किया गया।

🔹यह है मान्यता

दयाकृष्ण कांडपाल ने बताया कि इस त्योहार में गौरा के मायके आने की कहानी के गीत गाए जाते हैं। विसर्जन के दिन महिलाएं गौरा-महेश्वर की मूर्ति को डलिया में रखकर नाचते-गाते मंदिर तक ले जाते हैं। वहां पर विभिन्न प्रकार के फल उछाले जाते हैं, जिस नवविवाहिता के आंचल में फल गिरता है, मान्यता है उसे बुद्धिमान संतान प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 10 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का किया एलान

🔹शोभा यात्रा में ये लोग रहे शामिल

तारा भट्ट, भगवती गुरुरानी, कौशल्या पांडे, कमला पांडे, कमला भट्ट, खष्टी भट्ट, संगीता भट्ट, सभासद आशा रावत, कलावती तिवारी, कनक भट्ट, हेमा पांडे, हिम्मतिक भट्ट, विमला दुर्गापाल, पुष्पा भट्ट, तनुज गुरुरानी, पीसी तिवारी, आनंदी वर्मा, भावना कांडपाल, जानकी कांडपाल, रीता दुर्गापाल, अंजू पांडे, पुष्पा भट्ट, चंद्रमणि भट्ट, दया कृष्ण कांडपाल आदि शामिल रहे।