Almora News :अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के नगर निगम बनने से अब कुमाऊं मंडल में नगर निगमों की संख्या बढ़कर हुई पांच, कैबिनेट ने लगाई मुहर

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ को उनके मूल स्वरूप में नगर निगम का दर्जा देने पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। दोनों निकायों की जनसंख्या एक लाख से कम होने के कारण इनके उच्चीकरण के दृष्टिगत शहरी विकास विभाग ने यह प्रस्ताव रखा था।

अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के नगर निगम बनने से अब कुमाऊं मंडल में नगर निगमों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। वहां के अन्य निगमों में रुद्रपुर, हल्द्वानी व काशीपुर शामिल हैं। गढ़वाल मंडल के नगर निगमों में देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर, कोटद्वार, हरिद्वार व रुड़की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

💠रामनगर के सीमा विस्तार को भी मंजूरी

कैबिनेट ने नगर पालिका परिषद रामनगर के सीमा विस्तार को भी मंजूरी दी है। इसमें रामनगर के आसपास के क्षेत्रों को शामिल करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद नगला की सीमा से गोविंद बल्लभ पंत विश्विविद्यालय के क्षेत्र को बाहर करने पर भी मुहर लगाई है।

💠सेमीग्वाड़ ग्राम क्षेत्र को पृथक करने के प्रस्ताव को मंजूरी

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

कारण यह कि विश्वविद्यालय का क्षेत्र अलग से अधिसूचित किया गया है। इधर, गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग की सीमा से सेमीग्वाड़ ग्राम क्षेत्र को पृथक करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने स्वीकृति दी है।

देहरादून जिले की नगर पालिका परिषद डोईवाला का श्रेणी तीन से एक में उच्चीकरण का प्रस्ताव भी कैबिनेट ने स्वीकृत कर दिया। इससे इस निकाय को नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए अधिक धन उपलब्ध हो सकेगा।