Almora News: गांव वालो ने पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंप पशुओं में हो रहें लंपी वायरस की रोकथाम की उठाई मांग

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा के द्वाराहाट के विकासखंड के सैली सुनौली गांव के ग्रामीणों ने पशुओं में लंपी वायरस के‌ रोकथाम की मांग की है।इस संबंध में जय गोलू स्वयं सहायता समूह सैली सुनौली की सदस्य महिलाओं ने पशु चिकित्सालय पहुंचकर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि क्षेत्र के पशुओं में लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ गया है।

🔹शिविर लगाकर उपचार करने की मांग

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में 'हिन्दी भाषा की वैज्ञानिकता' पर कार्यशाला का आयोजन

इसकी चपेट में आने से कई पशु मौत के मुंह में समा रहे हैं। पशुओं के लंपी की चपेट में आने से दुग्ध उत्पादन कम हो रहा है। इससे उनकी आजीविका खतरे में पड़ गई है। ऐसे में पशुओं को इस बीमारी से मुक्ति दिलाना जरूरी है जिसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।जिस पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में शिविर लगाकर पशुओं का उपचार करने और दवा बांटने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मल्ला महल में लोक संस्कृति की धूम: 'जन-जन की सरकार' के चार साल पूरे होने पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

🔹यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर पूनम शाही, पुष्पा कन्याल, नीतू बिष्ट, बीना देवी, किरण देवी आदि मौजूद रहे।