Almora News:नगर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति ने की बैठक, रखी यह मांग

नगर की मुख्य माल रोड में अनियंत्रित यातायात व्यवस्था को लेकर खासी नाराजगी जताई है। वजह है कि इस सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए कोई इंतजाम नहीं है। वरिष्ठ नागरिकों ने इन समस्याओं का तत्काल निदान करने की मांग उठाई है।

🔹नगर की समस्या सुलझाने की मांग 

सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की मासिक बैठक शनिवार को जौहरी बाजार स्थित कार्यालय में हुई। समिति के अध्यक्ष डॉ. पीसी जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने नगर की समस्या सुलझाने की मांग की।

🔹यातायात पुलिस की तैनाती की मांग 

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त, इसकी विदाई तय: काशी सिंह ऐरी

सदस्यों ने गांधी पार्क से जाखनदेवी तक नो पार्किंग जोन घोषित होने के बाद भी सड़क किनारे वाहन खड़े होने, पालिका की पार्किंग होने के बाद भी शिखर तिराहे पर मालवाहक वाहनों के सड़क किनारे खड़े करने पर आपत्ति जताई।उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक के पास माल रोड पर सड़क सुधारने, छावनी क्षेत्र में सोलर लाइट बदलवाने और बाजार में दोपहिया वाहनों का संचालन रोकने के लिए वहां यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम: नटराज इंस्टीट्यूट के कलाकारों और लोक गायकों ने बिखेरा जलवा

🔹बैठक में यह लोग रहे मौजूद 

आरपी जोशी ने संचालन किया। इस दौरान सदस्यों ने समिति के पहले अध्यक्ष रवींद्र नाथ वर्मा के निधन पर शोक जताया। बैठक में एएस कार्की, एनसी जोशी, मनोहर सिंह नेगी, दीवान सिंह, गंगा सिंह, नारायण दत्त, मदन सिंह मेहता आदि मौजूद रहे। 

Advertisement