Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशन में जनपद में सघन चेंकिग अभियान लगातार जारी यातायात नियमों के उल्लंघन पर 114 वाहन चालकों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही
श्री चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी त्योहारों का दृष्टिगत जनपद में यातायात, अपराध नियन्त्रण व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल को अलर्ट कर सघन चेंकिग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में, सीओ अल्मोड़ा/यातायात श्री बलवन्त सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों मय पुलिस टीम द्वारा लगातार चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 114 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।
