Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद के थाना क्षेत्रों में चली वेरिफिकेशन ड्राइव,जनमानस को किरायेदार सत्यापन के लिए किया जागरूक

0
ख़बर शेयर करें -

बिना सत्यापन किराएदार रखना मकान मालिक को पड़ा भारी, हुई ₹5000 की चालानी कार्यवाही

बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 03 व्यक्तियों पर हुई कार्यवाही

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। 

यह भी पढ़ें 👉  National News​:नेपाल आपदा: रसुवा बाढ़ में फंसे नागरिकों के लिए उत्तराखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

आज  दिनांक 14.07.2024  को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी मजदूर,फड़-फेरी लगाने वाले एवं किराएदारों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया ।

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में रह रहे किराएदार, मजदूर, फड़-फेरी/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन चेक किए गए। 

💠धौलछीना में मकान मालिक का चालान

धौलछीना पुलिस टीम द्वारा बिना सत्यापन मजदूरों को किराए पर रखने वाले मकान मालिक पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत ₹5,000 की चालानी कार्यवाही की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया न्यूज पोर्टलों की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना से सम्मानजनक राशि की मांग'

💠देघाट- 

देघाट क्षेत्र में बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 03 व्यक्तियों पर उत्तराखंड

पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

थाना क्षेत्रों के मकान मालिकों / ठेकेदारो से अनुरोध किया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस वैरिफिकेशन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे और साथ ही यह भी सख्त हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित मकान मालिक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *